बिना मावे के गाजर का हलवा बनाने का तरीका - Gajar Halwa Recipe - Gajar Ka Halwa

 गाजर का हलवा (Gajar ka halwa) आपने किसी पार्टी या शादी में आपने जरूर खाया होगा। गाजर का हलवा जितना खाने में स्वादिष्ट लगता है उतना ही बनाने में आसान हैं। आपके घर पर कोई मेहमान आ जाये या फिर आप गाजर के हलवे को बच्चों के लिए भी बनाने सकते हैं। आजकल गाजर का मौसम हैं क्यों न गाजर का हलवा बना किया जाय। 

Gajar ka Halwa Recipe in Hindi
Gajar Ka Halwa 

गाजर का हलवा बनाने की सामग्री: -

1 किलोग्राम गाजर
200 ग्राम चीनी
300 मिलीलीटर दूध ( एक गिलास )
मेवे
3 चम्मच घी

Also Read These Recipe Post ----


गाजर का हलवा बनाने की विधि :-

गाजर का हलवा बनाने के लिए 1 किलो गाजर लें और गाजर की छीलकर अच्छे से धो लें। उसके बाद गाजर को कद्दूकस कर लें। ( गाजर को मोटा या पतला आप अपने हिसाब से कद्दूकस कर सकते हैं )

Gajar ka Halwa in hindi

एक कढ़ाई में 3 चम्मच घी को गरम कर लें। घी जब गरम हो जाये तो डालें कद्दूकस किया हुआ गाजर। गाजर को लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 20-25 मिनट तक भून लें। जैसे जैसे गाजर भुनता जायेगा गाजर का रंग बदलता जायेगा और गाजर की मात्रा कम होती जायेगी। आप गाजर को हर दो मिनट बाद चलाते रहें।

Gajar ka halwa Recipe in Hindi without khoya

गाजर जब पक जाए तो पकी हुई गाजर में डालें दूध और अच्छे से मिला दें। गाजर को दूध के साथ 12-15 मिनट तक तेज आंच पर पका लें। 

Gajar ka halwa without khoya

अब गाजर के हलवे में मिलाएं चीनी। और चीनी को अच्छे से मिलाने के बाद 2-3 मिनट तक भून लें। गाजर के हलवे में मिलाएं मेवे (ड्राई फ्रूट्स ) और अच्छे से मिला लें। और गाजर के हलवे को मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक पका लें। 

Gajar ka Halwa videos

गाजर का हलवा बनकर तैयार है। गैस को बंद कर दें। गाजर के हलवे को एक कटोरे में निकाल लें। ठंडा या गरम जैसे आपको पसंद हो खाये। 
                                                                        
gajar halwa recipe in hindi
Gajar ka halwa 


सुझाव: गाजर का हलवे में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं। 

Also Read These Recipe Post ----


गाजर का हलवा कैसे बनाते हैं वीडियो देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक को दबाएं । 



और भी स्वादिष्ट रेसिपी वीडियो देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को विजिट कर सकते हैं। 


ताजा अपडेट के लिए आप हमसे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर के माध्यम से जुड़ सकते हैं। और आप अपने कीमती सुझाव मैसेज कर सकते हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ