अगर आपको सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ स्पेशल खाना हो तो आप बना सकते हैं ये परफेक्ट टेस्ट वाली क्रिस्पी साबूदाना कटलेट। साबूदाना कटलेट ( Shabudana Cutlet ) खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान है। आइये जानते हैं साबूदाना कटलेट ( Shabudana Cutlet ) कैसे बनाते हैं।
क्रिस्पी साबूदाना कटलेट ( Shabudana Cutlet ) बनाने की सामग्री :
२०० ग्राम साबूदाना
३-४ उबले हुए आलू
आधा कप पीसी हुई मूंगफली
२-३ बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१/२ चम्मच जीरा पाउडर
१/४ चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यक्तानुसार
साबूदाना कटलेट ( Shabudana Cutlet ) बनाने का तरीका :
Step 1: साबूदाना कटलेट ( Shabudana Cutlet ) बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धो लें। फिर साबूदाना को २-३ घंटे के लिए भिगोने को रख दें। लेकिन ध्यान दें साबूदाना में पानी इतना डालें की साबूदाना बस डुब जाएं।
Step 2: अब आलू प्रेशर कुकर में दो सीटी तक उबाल लें। फिर आलू को अच्छे से ठंडा करके आलू के बाहर का छिल्का हटा लें।
Step 3: अब सारे उबले हुए आलू को अच्छे से कद्दूकस कर लें।
Step 4: अब लगभग २-३ घंटे साबूदाना को भिगोने के बाद साबूदाना से एक्स्ट्रा पानी अलग कर लें।
Step 6: अब लें एक बड़े आकार का कटोरा। कटोरे में सबसे पहले डालें साबूदाना। फिर मिलाएं कदूकस किये हुए आलू ,साथ ही मिला दें मूंगफली ,हरी मिर्च ( अगर छोटे बच्चों के लिए बना रहे हैं तो हरी मिर्च हटा सकते हैं ) जीरा पाउडर ,धनिया पाउडर और साथ ही मिला दें नमक स्वादानुसार।
Step 7: अब सभी सामग्री को अच्छे से मिला दें।
Step 8 : अब साबूदाना और आलू के मिक्सर में से लें थोड़ी सी लोई। अब इस लोई को दोनों हाथों के बीच रखकर कटलेट के आकार में बना लें। इसी तरीके से सभी कटलेट तैयार कर लें।
Step 9: अब एक पैन तेल को अच्छे से गरम होने दें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाये तो तेल में डालें एक एक करके कटलेट।
Step 10: अब कटलेट को एक तरफ से हल्का सुनहरा होने तक पका लें। जब एक साइड से हलके सुनहरे कलर के हो जाएं तो कटलेट को पलट लें और दूसरी साइड से भी सुनहरा होने तक पका लें।
Step 11: जब कटलेट ( Cutlet ) दोनों साइड से सुनहरे कलर के हो जाएं तो कटलेट को तेल को अलग करके एक प्लेट में निकाल लें।
Step 12: हमारी साबूदाना कटलेट ( Shabudana Cutlet )बनकर तैयार है। साबूदाना कटलेट तो आप हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खा सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ