स्वादिष्ट और चटपटी आलू की कतली - Aloo Ki katli Recipe

आलू से अनेक तरह की रेसिपी को तैयार किया जाता है। आलू से बनी रेसिपी स्वाद से भरपूर होती हैं। अगर आपको कुछ तीखा और चटपटा खाने का मन हो तो आप इस स्वादिस्ट आलू की कतली (Aloo ki katli) को घर पर बना सकते हो। ये आलू की कतली (Aloo ki katli) आपको जरूर पसंद आएगी। ये आलू की कतली (Aloo ki katli) बहुत ही कम मसालों के साथ और बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। तो बिना देर किये बनाना शुरू करते हैं (Aloo katli) आलू कतली। 

Aloo ki katliyan
Aloo Katli Recipe

आलू की कतली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

400 ग्राम आलू 
5 हरी मिर्च
1 चम्मच जीरा 
2 मध्यम आकार के टमाटर
1/4 चम्मच हींग 
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर 
ताजा धनिया पत्ती
1/2 चम्मच नमक या स्वादानुसार नमक
2 चम्मच खाना पकाने का तेल

Also Read These Recipe Post----


आलू की कतली बनाने की विधि :

सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें फिर आलू को मोटे स्लाइस में काट लें। 

aloo ki katli in hindi

एक प्रेशर कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल को गरम कर लें। फिर डालें हींग,जीरा,आलू साथ ही डाल दें हरी मिर्च। (हरी मिर्च को थोड़ी लम्बी आकार में काट लें ) आलू को मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक भून लें। फिर डालें लहसुन अदरक का पेस्ट ,टमाटर साथ ही डाल दें नमक स्वादानुसार। अब इन्हें अच्छे से मिला दें। टमाटर को हमें अच्छे से गलने तक पकाना है। ( टमाटर को जल्दी पकाने के लिए इसे ढक सकते हैं )

aloo katli recipe in hindi

अब डालें गरम मसाला पाउडर और इसे अच्छे से आलू के साथ मिला दें। अब डालें आलू में पानी और पानी इतना डालें की आलू ढक जाये। अब प्रेशर कूकर का ढकन लगा दें और तेज आंच पर दो सीटी आने दें। 

Masaledar aloo

अब प्रेशर कुकर को ठंडा होने दें। प्रेशर कुकर ठंडा होने के बाद ही इसे खोलें। फिर डालें ताजा धनिया पत्ती। (ध्यान दें अभी हमें करची नहीं चलानी है )

Aalu ki katli kaise banaen

अब प्रेशर कुकर को 10-12 मिनट तक खुला छोड़ दें ताकि आलू की कतली ठंडी हो जाये। (गरम आलू की कतली पर करची चलने से कतली टूट जायेगी ) अब आलू की कतली एक बार अच्छे से मिला दें। आलू की कतली बनकर तैयार हैं । इसे एक प्लेट में निकाल लें।आलू की कतली को आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं। 

aloo katli recipe in hindi
aloo katli recipe

सुझाव : आलू की कतली में तरी (ग्रेवी )नहीं होती है इसलिए पानी उतना की डालें जितना आलू गलने के लिए जरुरी हो। साथ ही जब आलू की कतली बन जाये तो तुरंत करची न चलाएं वरना कतली टूट जायेगी। जब की कतली थोड़ी ठंडी हो जाये तो ही करची चलाएं। 

Also Read These Recipe Post----


आलू की कतली कैसे बनाते हैं वीडियो देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक को दबाएं। 

Aloo ki Katli



और भी स्वादिष्ट रेसिपी वीडियो देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को विजिट कर सकते हैं। 

ताजा अपडेट के लिए आप हमसे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर के माध्यम से जुड़ सकते हैं। और आप अपने कीमती सुझाव मैसेज कर सकते हैं। 














एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ