ऐसे बनाएं हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू - Besan Ke Laddu - Besan Ke Laddu Ki Recipe

अपने यहां इंडिया में मीठा खाना  सबको पसंद होता है। आज हम आपके लिए लाये हैं बेसन के लड्डू। बेसन के लड्डू किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर पर बना सकते हैं। आप भी आसानी से हलवाई जैसे बेसन के लड्डू (Besan ke laddu) घर पर बना सकते हो। आइये जानते हैं बेसन के लड्डू (Besan ke laddu) कैसे बनाते हैं।  

besan ke laddu
Besan ke laddu

बेसन के लड्डू की सामग्री :

250 ग्राम बेसन 
250 ग्राम बूरा 
4 चम्मच घी 
आधा चम्मच इलायची पाउडर

Also Read These Recipe Post ----


बेसन के लड्डू बनाने की विधि :

Step 1 - एक कढ़ाई में घी को गरम कर लें फिर मिलाएं बेसन (बेसन मोटा या पतला जो भी आपके पास हो आप ले सकते हैं ) बेसन को अच्छे से मैश करते हुए धीमी आंच पर भून लें। बेसन को हमें तब तक भूनना है जब तक बेसन से अच्छा सा कलर ना आ जाये। अगर घी की जरुरत हो तो बाद में घी मिला सकते हैं। जैसे जैसे बेसन को भूनते जायेंगे बेसन अपना घी छोड़ना शुरू कर देगा फिर मारें थोड़े से पानी के छींटे और बेसन को अच्छे से भून लें (पानी के छींटे मारने से बेसन के लड्डू दानेदार बनते हैं )

besan ke laddu kaise bante hain

Step 2 - जब बेसन अच्छे से भून जाये तो गैस को बंद कर दें और बेसन को 5 मिनट तक लगातार चलाते रहें नहीं तो हमारा बेसन जल जायेगा। 

Step 3 - जब बेसन नार्मल तापमान पर आ जाये तो बेसन को एक थाली में रख लें फिर मिलाएं बुरा और अच्छे से मिला दें। फिर थोड़ा सा बेसन का मिश्रण लें और गोल आकार देते हुए लड्डू बना लें। 

besan ke laddu ki recipe

बेसन के लड्डू (besan ke laddu) बनकर तैयार हैं ।

besan ke laddu recipe


Also Read These Recipe Post---


बेसन के लड्डू (besan ke laddu) कैसे बनाते हैं वीडियो देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक को दबाएं।


और भी स्वादिष्ट रेसिपी वीडियो देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को विजिट कर सकते हैं। 

ताजा अपडेट के लिए आप हमसे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर के माध्यम से जुड़ सकते हैं। और आप अपने कीमती सुझाव मैसेज कर सकते हैं। 










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ