ब्रेडक्रम्ब्स पराठा बनाने का सबसे आसान तरीका | Bread crumbs Paratha Recipe | Bread crumbs Paratha

आपने अलग अलग तरीके के पराठे खाए होंगे। पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। आज में आपके लिए ले के आया हूँ एक अलग ब्रेडक्रम्ब्स पराठा (Bread crumbs Paratha) रेसिपी। ब्रेडक्रम्ब्स पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और पराठे फुले फुले बनते हैं। आइये जानते हैं ब्रेडक्रम्ब्स पराठे कैसे बनाते हैं। 

Bread Crumbs Paratha

ब्रेडक्रम्ब्स पराठा (Bread crumbs Paratha) की सामग्री :

2 मध्यम आकार के उबले आलू 
1 कटोरी गेहूं का आटा
1 छोटे आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच अजवायन
1/2 चम्मच जीरा
1/2 कटोरी ब्रेड क्रम्ब्स
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
ताजा धनिया पत्ती
1/2 चम्मच नमक या स्वादानुसार नमक
खाना पकाने का तेल
आवश्यकतानुसार पानी

Also Read:-



ब्रेडक्रम्ब्स पराठा (Bread crumbs Paratha) बनाने की विधि :

Step :1 ब्रेडक्रम्ब्स पराठा (Bread crumbs Paratha) बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर छीलकर मैश कर लें। 

Step :2 अब एक बड़े आकार के कटोरे में डालें आलू ,अदरक ,हरी मिर्च ,जीरा ,अजवाइन ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर ,प्याज ,ताजा धनिया पत्ता ,नमक साथ ही मिला दें ब्रेडक्रम्ब्सऔर अच्छे से मिला लें। 

Step :3 अब एक थाली में आटा लें उसमें मिलाएं नमक और नमक को आटे के साथ अच्छे से मिला दें। फिर आटे में थोड़ा थोड़ा करके पानी डालें और आटे को अच्छे और मुलायम होने तक गूथ लें। 

Step :4 अब गूंथे आटे से थोड़ा सा गूथा आटा लें और दो हाथों के बीच में रखकर गोल आकार दे दें। 

Step :5 थोड़ा सा सूखा आटा लें और सूखे आटे को गोले में लगाकर गोले को फैला लें। फिर गोले में डालें ब्रेडक्रम्ब्स का मिश्रण (ध्यान दें जितना आटे का गोला लिया है उसी हिसाब से मिश्रण भी डालें ) और गोले को कटोरी का आकार देते हुए गोल बना लें। 

Step :6 अब एक चकला लें और चकले के ऊपर से रखें ब्रेडक्रम्ब्स (Bread crumbs ) के मिश्रण वाला आटे का गोला और गोले को बेलन की मदद से फैलाकर पराठा बना लें। 

Step :7 ब्रेडक्रम्ब्स (Bread Crumbs)पराठे को सेकने के लिए तवे को अच्छे से गरम कर लें फिर डालें पराठा और एक तरफ से पका लें फिर पराठे को पलट दें। 

Step :8 अब पराठे के ऊपर डालें एक चम्मच तेल और अच्छे से फैला लें। जब पराठा दूसरी तरफ से भी पक जाये तो दूसरी तरफ से भी तेल लगाकर ब्रेडक्रम्ब्स पराठे को 2-3 बार पलट पलट कर सेंक लें। 

Step :9 ब्रेडक्रम्ब्स पराठा (Bread crumbs Paratha) बनकर तैयार हैं ,एक प्लेट में निकाल लें और गरमा गरम खाएं। 

ब्रेडक्रम्ब्स पराठा (Bread crumbs Paratha) कैसे बनाते हैं वीडियो देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक को दबाएं ।



और भी स्वादिष्ट रेसिपी वीडियो देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को विजिट कर सकते हैं। 

ताजा अपडेट के लिए आप हमसे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर के माध्यम से जुड़ सकते हैं। और आप अपने कीमती सुझाव मैसेज कर सकते हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ