स्वाद और सेहत से भरपूर बेसन का चीला इस तरीके से बनायें | Besan Ka Cheela | Besan Cheela Recipe In Hindi

बेसन का चीला  (Besan Ka Cheela) स्वाद और सेहत से भरपूर होता है आप बेसन का चीला सुबह के नास्ते में खा सकते हैं या आप चाहें तो बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। बेसन का चीला जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। आइये जानते हैं बेसन का चीला कैसे बनाते हैं। 

Besan Cheela

बेसन का चीला (Besan Ka Cheela) सामग्री :


1 कटोरी बेसन 
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 बारीक कटा हुआ टमाटर
1 कटी हुई हरी मिर्च
1 इंच कटा हुआ अदरक
1 चम्मच अजवाइन 
ताजा धनिया पत्ती
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 चम्मच  नमक
1 चम्मच घी
खाना पकाने का तेल
आवश्यकतानुसार पानी

बेसन का चीला (Besan Ka Cheela) बनाने की विधि :


Step 1: बेसन का चीला बनाने के लिए एक बड़े आकार के कटोरे में मिलाएं बेसन साथ ही मिलाएं अजवाइन ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर,अमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार। 

Step 2: अब सारी सामग्री को अच्छे से मिला दें और थोड़ा थोड़ा करके पानी मिलाएं और एक अच्छा सा रनिंग घोल तैयार कर लें।(बेसन के घोल को एकदम ज्यादा पतला ना करें ) अब बेसन के घोल को 10 मिनट तक छोड़ दें ताकि बेसन अच्छे से पानी पी ले। 

Step 3: 10 मिनट बाद बेसन के घोल को एक बार फिर से मिला दें फिर मिलाएं एक चम्मच घी और अच्छे से बेसन  साथ मिला दें। 

Step 4: बेसन का घोल तैयार है अब मिलाएं  हरी मिर्च ,अदरक ,ताजा धनिया पत्ती ,प्याज और टमाटर और सारी सामग्री को अच्छे से मिला दें और 3-4 मिनट तक अच्छे से फैट लें। 

Step 5: बेसन का चीला बनाने के लिए एक पैन को गरम कर लें फिर मिलाएं एक चम्मच तेल और तेल को पैन पर फैला लें। 

Step 6: अब पैन में एक बड़े चम्मच की मदद से मिलाएं बेसन का घोल। बेसन के घोल को पुरे पैन पर फैला लें। अब बेसन के चीले को मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक सेक लें। साथ थोड़ा से तेल चीले के किनारों में भी डाल दें ताकि चीला किनारों से भी अच्छे से पक जाए। 

Step 7: जब बेसन का चीला एक तरफ से पक जाए तो चीले को पलट लें और दूसरी तरफ से भी अच्छे से पका लें। 

Step 8: बेसन का चीला बनकर तैयार है एक प्लेट में निकाल लें। आप बेसन के चीले को टोमेटो केचप या ग्रीन चिली सॉस के साथ खा सकते हैं। 

Also Read -


बेसन का चीला  (Besan Ka Cheela) कैसे बनाते हैं वीडियो देखने के लिए नीचे दिए हुए लिंक को दबाएं ।



और भी स्वादिष्ट रेसिपी वीडियो देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को विजिट कर सकते हैं। 

ताजा अपडेट के लिए आप हमसे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर के माध्यम से जुड़ सकते हैं। और आप अपने कीमती सुझाव मैसेज कर सकते हैं। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ