Mirch Ka Achar: मिर्च का अचार झटपट बनकर तैयार हो जाता है। मिर्च अचार को बहुत कम आइटम्स से तैयार किया जा सकता है। मिर्च अचार (Mirch Achar ) को रोटी चावल के साथ खाया जा सकता है। आइये जानते हैं मिर्ची का अचार कैसे बनाते हैं।

मिर्च का अचार बनाने की सामग्री :-
ताजा हरी मिर्च (Green Chilli)
एक छोटे आकार का प्याज
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच अमचूर पाउडर
1 नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
हरी मिर्च का अचार ( Hari Mirch Ka Achar ) बनाने तरीका :
Step:1 ताजा हरी मिर्च का अचार (Hari Mirch Ka Achar) बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को साफ पानी से धोकर एक साफ कपडे से पोछकर सूखा लें।
Step:2 ताजा हरी मिर्च का अचार (Mirch Ka Achar) का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च लें और हरी मिर्च को लम्बाई में बीच से चीरा लगा लें।
Step:3 अब एक छोटे आकार के कटोरे में लें एक छोटा चम्मच तेल फिर मिलाएं बारीक कटा हुआ प्याज ( आप चाहे तो प्याज के बिना भी मिर्च अचार बना सकते हैं ) साथ ही मिलाएं हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर ,अमचूर पाउडर और नमक।
Step:4 अब मिलाएं नींबू का रस। (ध्यान दें अंदर के बीज हटा लें )
Step:5 अब सभी मसालों को प्याज के साथ अच्छे से मिला लें।
Step:6 अब एक चीरा लगी हरी मिर्च लें और तैयार की हुई मसालों की स्टफ्फिंग को हरी मिर्च के अंदर भर लें। सारी मिर्च को इसी तरीके तैयार कर लें।
Step:7 अब एक चौड़े आकार का पैन लें और तेल को अच्छे से गरम कर लें। फिर आंच को धीमी कर लें।
Step:8: अब स्टफ की हुई हरी मिर्च ( Hari Mirch) को एक एक करके पैन पर फैला लें और ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पका लें।
Step:9 2-3 मिनट पकाने के बाद सारी मिर्च को पलट दें और दूसरी साइड से भी ढककर अच्छे से पकने दें।
Step:10 अब जब मिर्च के बाहर का छिलका मिर्च से अलग होने लग जाये तो गैस को बंद कर दें। ताजा हरी मिर्च का आचार (Mirch Ka Achar) मिनटों में तैयार है।
0 टिप्पणियाँ